phulaka rotee kaise banaaye?:फुलका रोटी कैसे बनाये?,phulka rotee banaane kee saamagree kya hai:फुल्का रोटी बनाने की सामग्री क्या है.
भारतीय भोजन का मुख्य घटक रोटी है। कुछ लोगों को रोटी के बिना खाने का आनंद नहीं आता अगर रोटी नहीं मिली तो भोजन पूरा नहीं होता है। भारत के कुछ राज्यों में रोटी, आटा पानी और नमक से ही बनाते है। अब रोटी बनाने में विदेशियों के कारण कुछ बदलाब हुआ है। विदेशियों के आने से उन्होंने अपनी पसंद के नुसार रोटी बनाने के नुस्खे आपनाये और नुख्खे के कारण भारतीय भोजन को कला का स्थान प्राप्त हुआ है।
विभिन्न प्रांतों में इसके नाम अलग-अलग है। किसी नुस्खे में चपाती, फुलका, परांठा और पूरी के नाम से भी रोटी की पहचान है। गेहूं के अतिरिक्त अन्य अनाजों से रोटियां बनती है। अलग-अलग अनाजों की रोटियां दूसरे प्रांतों में लोकप्रिय है।
आज का लेख है, ” फुलका, चपाती, रोटी कैसे बनाये ? आगे आप जाननेवाले है की फुलका रोटी बनाने के लिए क्या लगता है, क्या करना चाहिए आदि की जानकारी निचे दी गई है।
यह भी पढ़े: phulaka rotee kaise banaaye
फुल्का रोटी बनाने की सामग्री | phulka rotee banaane kee saamagree
- 250 ग्राम गेहू का आटा
- रोटी बेलने के लिए दो चमच आटा
- स्वाद नुसार थोड़ा नमक
- 1 लीटर पानी आटा गूंधने के लिए।
- घी (मक्खन)
यह भी पढ़े: phulaka rotee kaise banaaye
फुल्का (रोटी)चपाती बनाने की विधि | phulka(rotee)chapaatee recipe
आटे को एक थाली में आटा छननी से छन लीजिए।छने आटे को आधा लीटर पानी से गूंधना चालू कीजिए। आटा मुलायम होने लगे तो बचे पानी से थोड़ा-थोड़ा पानी लेकर 20-25 मिनट तक बारी-बारी से मोड़ते रहिये, दबाते और गूंधते जाएं उसके बाद ऊपर से थोड़ा पानी छिड़क कर 25 मिनट रख दीजिए। 25 मिनट के बाद थोड़ी देर तक आटा गुंधे।
आटे की लोहिया बना लीजिए। लोहियों को अपने बाएं हथेली पर रख दे और दाए हाथ की अँगुलियों से दबाकर चपटा करे। चपटे भाग को सुका आटा लकार चकले – बेलन की सहायता से रोटी पतली होने तक बेले। बेलने के बाद रोटी को गर्म तवे पर डाले, रोटी को गैस के धीमी आंच पर पकाये, रोटी को तवे पर डालने के बाद छोटे-छोटे बुलबुले बनने लगे तभी रोटी को पलट दीजिए और दूसरी बाजु से पकने दे।
रोटी पकने के बाद रोटी को आंच पर रखे फूल जाएगी। या फिर तवे पर कपडे से रोटी को दबाते रहिये रोटी फूल जाएगी। रोटी को घी या मक्खन लगाए और भोजन के साथ आनंद लीजिए।
चपाती बनाकर रखनी हो तो, चपाती को एक दूसरे को लपेट कर साफ सूत्री नौपकिंन या कपडे में लपेटकर रोटी के हॉटपॉट में रख दे।
मशीन में चपाती कैसे बनाये ? | How to make Chapati in the machine?
मशीन ने चपाती बनानी है तो, आपको गुंधे आटे की लोई को मशीन में रखे और ऊपर का हिस्सा दबा दीजिए। रोटी मशीन को चिपकना नहीं चाहिए इसलिए सुका आटा रखिये। आपकी रोटी तैयार है। उसके बाद ऊपर में बताई गई विधि के नुसार पकाए।