Benefits of cumin seed:जीरा खाने के लाभ,Benefits of white cumin, black cumin, Shah cumin:सफेद जीरा, काला जीरा, शाई जीरा के फायदे.
जीरा हमारे भोजन का अहम हिस्सा है। जीरा मसालेदार पदार्थ है। जीरे का स्वाद बहुत अच्छा है। जीरा स्वास्थ के लिए लाभकारी है और ज्यादा सेवन करना नुकसानकारी है। लाभकारी और नुकसानकारी किस प्रकार से है इस के बारे में हम इस लेख में आपको बतानेवाले है। जीरा पाचन क्रिया को ठीक करता है। पेट फूलना, अपचन, दस्त, उल्टी होना और गर्भवती महिला को उल्टी आती है, तभी जीरे को नींबू के रस में भिगोकर छाव में सुकाकर सेवन करने से उलटी और जीमचलना कम होता है।
यह भी पढ़े:
जीरे के प्रकार | Types of cumin
- सफेद जीरा
- शाई जीरा
- काला जीरा
जीरा के लाभ | Benefits of cumin seed
जीरा, मिश्री, धनिया का चूर्ण बनाकर खाना खाने के बाद ठंडे पानी में छोटे 2 चमच चूर्ण घोल कर पीने से अम्लपित्त का विकार दूर होता है।
दस्त के विकार के लिए शक़्कर, दही और जीरा चूर्ण मिलाकर खाने से दस्त का विकार दूर होता है। मठ्ठे में जीरा चूर्ण और नमक मिलाकर पिने से दस्त का विकार दूर होता है।
वजन कम करने के लिए आप जीरे को अच्छी तरह भूनले उसके बाद जीरे का चूर्ण बनाए और दिन में तीन बार दही के साथ खाना चाहिए आपका वजन कम हो जाएगा।
जीरे में कैल्शियम आयरन की मात्रा रहती है, गर्भवती महिला और स्तनपान करनेवाली महिला के लिए लाभकारी है, जीरा दूध की मात्रा बढ़ता है और ऊर्जा प्रदान करता है। जीरे को भून कर चूर्ण बनाए और 2 चमच जीरा चूर्ण, एक ग्लास दूध, शहद को मिलाकर कुछ हप्ते तक सेवन करे दूध की मात्रा बढ़ती है।
मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए जीरे को भूनले और चूर्ण बनाए कुछ माह तक आधा चमच चूर्ण एक ग्लास पानी के साथ सेवन करे।
जीरे में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री का प्रमाण रहता है और प्रमाण स्मरण शक्ति, एकाग्रता, बढ़ते हुए उम्र के साथ याददास कम होना आदि के लिए जीरा लाभकारी है। जीरा में विटामिन ए और विटामिन ई की मात्रा रहती है जो की हमारे नशों को उत्तेजित कर के स्मरण शक्ति बढ़ती है। स्मरण-शक्ति बढ़ाने के लिए आप जीरे को भून कर रोजाना आधा चमच जीरा चबाकर खाए।
खून में शुगर का प्रमाण बढ़ा हो तो ऐसे व्यक्ति ने जीरे का सेवन करना चाहिए।
खाशी के लिए जीरा चूर्ण, सौंफ और शहद मिलाकर सेवन करे।
2 लीटर पानी में 3 चमच जीरा डालकर उबाले और ठंडा होने के बाद अपने नहाने के पानी में डालकर नहालो इस से आपके त्वचासबन्धी विकार दूर होते है।
जीरा खाने के नुकसान | Cumin food loss
गर्भवती और स्तनपान करनेवाले महिलाओं ने जीरे का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले।
पीरियड्स के दिनों में जीरे का सेवन ना करे रक्स्राव अधिक होता है।
अपने विकार ठीक होने पर जीरे का सेवन न करे, अधिक लम्बे समय तक जीरे का सेवन न करे।
टिप – जीरे का सेवन करने के पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले।