पुलिस भरती के लिए हमें क्या करना चाहिए ? पुलिस भरती के लिए पात्रता क्या है ? पुलिस भरती का पेपर कैसे आता है ? किस विषय पर प्रश्न पूछे जाते है। इसकी जानकारी इस लेख में आपको दी जाएगी।
• केंद्र सरकार पुलिस विभाग जानकारी
महाराष्ट्र शासन का गृह मंत्रालय सबसे बड़ा प्रशासन विभाग है। इस विभाग के तरफ कानून सुव्यवस्था और जनता की सुरक्षा करने की जबाबदारी रहती है। वर्ष के 12 माह और दिन के 24 घंटे यह विभाग जनता की सेवा में लगे रहता है। इस विभाग की जबाबदारी बहुत बड़ी है इसलिय इस विभाग को ज्यादा से ज्यादा शिपाईयों की जरूरत है।
महाराष्ट्र शासन साल में 01 बार पुलिस भर्ती निकालता है और भर्ती के लिए महाराष्ट्र के नवयुवक आते है। पुलिस भर्ती में शारीरिक परीक्षा (Physical examination) के साथ-साथ लिखित परीक्षा (Written examination) भी पास करनी पड़ती है।
शारीरिक चाचणी (Physical exam) की जानकारी
पुरुष
सामान्य वर्ग Height – 172 सेंटीमीटर(5. 64 फुट )
आरक्षित वर्ग Height – 169 सेंटीमीटर ( 5. 54 )
छाती chest
सामान्य वर्ग chest – 83 cm (2. 27 फुट) , फुगाकर 5 इंच बढ़नी चाहिए – 87 cm ( 2.85)
आरक्षित वर्ग chest – 81 cm (2 . 65 फुट), फुगाकर -85 cm (2.78)
महिला
सामान्य वर्ग Height – 160 cm (5.24 फुट)
आरक्षित वर्ग Height – 157 cm (5. 15फुट)
वजन – 48 kg
पुलिस भरती लेखी परीक्षा (Written exam) की जानकारी
◼️पुलिस भरती लेखी परीक्षा (Written exam) 100 अंक की होती है।
◼️पुलिस भरती लेखी परीक्षा ( written exam ) का समय – 90 मिनट रहता है।
परीक्षा मेंपूछेजानेवाले विषय, प्रश्न, अंक की जानकारी
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
पुलिस भरती लेखी परीक्षा 100 अंक की रहती है, सभी विषयों पर 25 प्रश्न पूछे जाते है।
सामान्यज्ञान / General knowledge
सामान्यज्ञान पुलिस भर्ती परीक्षा का महत्वपूर्ण विषय है। इस विषय पर 25 प्रश्न पूछे जाते है और 25 अंक रहते है। सामान्यज्ञान के प्रश्न निचे दिए गए विषय से पूछे जाते है।
◼️ पुलिस विभाग की जानकारी– पुलिस विभाग से संबंध प्रश्न पूछे जाते है।
◼️इतिहास – भारत का इतिहास, मराठा इतिहास।
◼️भूगोल – जागतिक, भारत और महाराष्ट्र।
◼️ राज्य घटना और पंचायत राज – भारत के राज्यघटना की जानकारी, महाराष्ट्र का पंचायत राज।
◼️ सामान्य विज्ञान – भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र, जीवशास्त्र और आरोग्यशास्त्र के आधारित प्रश्न।
◼️जनरल प्रश्न – हम ने जिस जिले से पुलिस भर्ती के लिए फार्म भरे है उस जिले के आधारित प्रश्न पूछे जाते है , अपने जिले के बारेमें जानकारी होना जरुरी है।
◼️चालू घडामोडी Current affairs – चालू घडामोडी से पुलिस विभाग के पदाधिकारी, जिले के जिला अधिकारी और पालकमंत्री आदि प्रश्न पूछे जाते है।
मराठी व्याकरण / Marathi grammar
मराठी व्याकरण के बिना मराठी भाषा अधूरी है और मराठी व्याकरण पुलिस भरती में पूछा जानेवाला दूसरा महत्वपूर्ण घटक है। इस के आधार पर 25 अंक के लिए 25 प्रश्न पूछे जाते है। मराठी व्याकरण के आधार पर निचे दिए गए विषय पर प्रश्न पूछे जाते है…..
◼️वर्णाक्षरे व वर्णमाला – मराठी भाषा की वर्णमाला, वर्ण के प्रकार आदि प्रश्न पूछे जाते है।
◼️संधि – व्यंजन संधि, स्वरसंधि और विसर्ग संधि ऎसे तीन संधि में से एक पर प्रश्न पूछा जाता है।
◼️शब्द की जाती – मराठी भाषा में संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रियापद, क्रियाविशेषण अव्यये, शब्दयोगी अव्यय, उभयानवी अव्यय और केवलप्रयोगी अव्यय ऎसे शब्द की आठ जाती है। इसके आधारित प्रश्न।
◼️ वाक्य के प्रकार – मराठी भाषा में विधानार्थी वाक्य, प्रश्नार्थी वाक्य, उद्गारार्थी वाक्य, स्वार्थी वाक्य, आज्ञार्थी वाक्य, विधानार्थी वाक्य, संकेतार्थी वाक्य, केवल वाक्य, संयुक्त वाक्य और मिश्र वाक्य आदि वाक्य पहचानने के आधार पर प्रश्न पूछे जाते है।
◼️ वाच्य प्रयोग – कर्तरी प्रयोग, कर्मणि प्रयोग और भावे प्रयोग आदि पर प्रश्न पूछे जाते है।
◼️शब्दसिद्धि व समास – मराठी भाषा के शब्द तत्सम, तत्भव , उपसर्ग घटित, प्रत्ययघटित, सामासिक और अभ्यस्थ आदि प्रकार के है। समानार्थी और विरुद्धार्थी शब्द पर प्रश्न पूछे जाते है।
◼️वाक्यप्रचार और म्हणी – वाक्यप्रचार और म्हणी के आधारित प्रश्न पूछे जाते है।
गणित / mathematics
गणित पुलिस भर्ती के लेखी परीक्षा का तिसरा महत्वपूर्ण विषय है। इस में 25 अंक के लिए 25 प्रश्न पूछे जाते है। गणित बहुत ही सरल आते है सिर्फ हमें गणित छुड़ाने का सराव होना चाहिए जितना ज्यादा सराव रहेगा उतना हम फ़ास्ट गणित छुड़ा सकते है। गणित के प्रश्न निचे दिए गए विषय पर आधारित आते है ……
◼️ संख्या और स्थानिक मान – इस घटक में नैसर्गिक संख्या, क्रमवार संख्या, क्रमित संख्या मूळ संख्या, संयुक्त संख्या छोटी से छोटी संख्या और बड़ी से बड़ी संख्या के आधार पर प्रश्न पूछे जाते है।
◼️गणित के प्राथमिक क्रिया – इस घटक में धन , ऋण , गुणा और भाग आदि का समावेश रहता है। बोडमास नियम इसी उपघटक में आता है।
◼️लसावी और मसावी – इस में लघुत्तम समाईक विभाज्य और महत्तम समाईक विभाजक निकालने की क्रिया रहती है।
◼️वर्गमूल और घनमूल/Square root and cube– किसी भी संख्या का वर्गमूल, घनमूल, घातांक निकालना है।
◼️ औसत/Average – दिए हुए संख्या का मध्यमान निकालना उसे ही सरासरी कहते है। सरासरी के आधारित प्रश्न पूछे जाते है।
◼️ गुणोत्तर और प्रमाण – दिए हुए संख्या में से पहली संख्या दूसरी संख्या के कितने पट है यह निकालना इसे गुणोत्तर कहते है और दो गुणोत्तर बराबर आते है उसे प्रमाण कहते है।
◼️ प्रतिशत और शेकडेवारी – प्रतिशत यह अपूर्णाक है और उसका छेद 100 ही रहता है।शेकडा टक्केवारी याने सौ में कितने। उदा. 38 टक्के याने की दिए हुए संख्या को 100 से भागना।
◼️ लाभ और हानि – धंदे के लिए लाए गए चीजों की बिक्री से मुनाफा हुआ की घाटा इनके बिच की राशि को नफा और तोटा कहते है।
◼️ समय, अंतर् और वेग – इनके आधार पर प्रश्न पूछे जाते है।
बुद्धिमापन चाचणी / Intelligence test
बुद्धिमापन चाचणी यह पुलिस भर्ती परीक्षा का चौथा महत्वपूर्ण विषय है। बुद्धिमापन चाचणी यह विषय गणित का ही एक भाग है और इस में तर्क लगाना पड़ता है। इस विषय में ज्यादा अंक प्राप्त करने के लिए गणित और बुद्धिमापन के आधारित प्रश्न का सराव करना चाहिए।पुलिस भर्ती में निचे दिए गए विषय के आधारित प्रश्न पूछे जाते है ………
◼️संख्यामालिका– इस में विशिष्ट सूत्रों के आधार पर संख्या की रचना की जाती है और सूत्रों के आधार पर प्रश्न पूछे जाते है।
◼️समसंबंध– इस में संख्यामालिका और वर्णमाला के आधार पर प्रश्न पूछे जाते है। दो अंक के सबंध के आधार पर प्रश्न पूछे जाते है।
◼️ अक्षरमालिका-इस में दो अक्षर के बिच का संबंध निकालकर उत्तर निकालना पड़ता है।
◼️विसंगत वर्णगट – प्रश्न में वर्णगट किंवा अंकगट विसंगत रहते है। इनकी विसंगति पहचानना पड़ता है।
◼️लयबद्ध अक्षर रचना – इसमें अक्षरमाला की विशिष्ट फर्क से रचना की जाती है और उसमे जो अक्षर नहीं है उसे पहचानना पड़ता है।
◼️सांकेतिक अक्षरमाला– इस में अंक और इंग्रजी वर्णमाला के आधार पर प्रश्न रहते है।
◼️सांकेतिक शब्द रचना – वस्तु के नाम में बदल करके प्रश्न पूछे जाते है। उदा , घोड़े को मोबाईल कहा और मोबाईल को कबूतर आदि।
◼️सांकेतिक भाषा और सांकेतिक लिपि – इस में सांकेतिक भाषा का उपयोग किया जाता है और प्रश्न पूछे जाते है।
◼️दिनदर्शिका – साल के आधार पर प्रश्न पूछे जाते है।
पुलिस भरती परीक्षा पाठ्यक्रम की जानकारी आपको इस Article के माध्यम से दी गई है , जानकारी अच्छी लगे तो आप अपने दोस्तों के लिए व्हाट्सअप, फेसबुक पर शेअर जरूर करे ….. पुलिस भर्ती GK की जानकारी बहुत ही जल्द दूसरे Article में बतानेवाले है ……
यह भी जरूर पढ़े